Translate

Saturday, 30 April 2016

विश्व में नाम था नाम रहेगा भारत का सदा सम्मान रहेगा . जिन शहीदों ने जान लुटाई उनका लबों पर नाम रहेगा . परचम हमारा प्यारा तिरंगा दुनिया में ऊंचा निशान रहेगा फौजी हमारे है वीर सिपाही देश इनके हाथों महफूज़ रहेगा . देवता के तुल्य है किसान यहां के कोई अब ना भूखा इंसान रहेगा खुशहाली देश की क्या खूब जवानी भारत अब विश्व का सिरमौर रहेगा!
आन बान शान हो गुमान माटी का जिसे,
देशभक्ति वाला ही तूफान आज दीजिये।
 एक हाथ गीता तो है विनती हमारी माता,
दूजे हाथ हमें कुरान आज दीजिये।
 शस्य श्यामला चुनर धानी ओढ़े माटी सदा,
देश के लिए मरूँ अरमान ऐसा दीजिये।
 मज़हब जाति भाषा क्षेत्र की दीवार न हो,
मेरी माता ऐसा हिंदुस्तान हमें दीजिये।
 जब जब लूँ जनम यही देश ही मिले,
यही माता मुझे वरदान यही दीजिये।

No comments:

Post a Comment